फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम के आदेश के खिलाफ लामबंद हुए दुकानदार, बाजार बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोटला रोड पर वर्षों पुराने पीडी जैन मार्केट के दुकानदार नगर निगम के आदेश के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। दुकानें खाली करने की चेतावनी से आक्रोशित व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद कर कोटला रोड पर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


कोटला रोड पर पीडी जैन मार्केट है। मार्केट में करीब 57 दुकानें हैं। दुकानदार करीब 40-45 सालों ने दुकानें चलाकर परिवार चला रहे हैं। गुरुवार को नगर निगम की टीम मार्केट पहुंची और डीएम के आदेश का हवाला देते हुए तीन दिन में पूरा मार्केट खाली करने को कहा। दुकाने खाली नहीं करने पर दुकानों को तोड़ने की चेतावनी दी गई। कहा गया सभी दुकानें नजूल की जमीन पर बनी हैं। सरकारी संपत्ति होने से दुकानों को तत्काल खाली कर दें। नगर निगम कर्मचारियों ने कई दुकानदारों को जमकर हड़काया। नगर निगम के आदेश से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

शुक्रवार को दुकानदारों ने मार्केट बंद कर कोटला चंगी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने कहा वे वर्षों से दुकानें चला रहे हैं। दुकानों का किराया श्री पन्नालाल दिगंबर जैन विद्यालय कमेटी को हर माह देते हैं। दुकानें खाली कराई गईं तो परिवार सड़क पर आ जाएंगे। आक्रोशित व्यापारियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। मनोज जादौन, मुकेश जैन, विमल यादव, अमल अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, शानू अग्रवाल, बबलू जैन, शांतिलाल शर्मा, मनोज अग्रवाल, जूली जैन, संजय जैन, बलवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


नगर निगम के आदेश के खिलाफ दुकानदार एकत्र होकर सदर विधायक मनीष असीजा के जलेसर रोड स्थित कार्यालय पर पहुंचे और समस्या बताई। विधायक ने नगर निगम के कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार सिंह को तत्काल कार्यालय पर तलब किया। केएनए ने डीएम द्वारा जारी आदेश के बारे में जानकारी दी। सदर विधायक ने आश्वासन दिया 18 जुलाई तक समस्या कर हर संभव निदान कराने का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद व्यापारी वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें