फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से निकले और कंडक्टर से भिड़ गए युवक

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मोबाइल चोरी के मामले में शुक्रवार को जेल से छूटे दो युवक नए बस अड्डे से बस में सवार होकर दिल्ली के लिए चले। गोवर्धन चौराहे पर पहुंचे दोनों युवकों का कंडक्टर सेे टिकट के पैसों को लेकर विवाद हो गया। कंडक्टर से हुई मारपीट पर हाईवे पुलिस ने दोनों को फिर पकड़ लिया।
विज्ञापन


नए बस अड्डे से बस में सवार दो युवकों से कंडक्टर ने टिकट के पैसे मांगे। दोनों युवकों ने बांह पर लगी जेल की मुहर दिखा दी। कंडक्टर ने फिर पैसे मांगे तो दोनों युवकों ने हाथापाई शुरू कर दी। शोर मचाने पर गोवर्धन चौराहे पर हाईवे पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ लिया।

पकड़े गए दोनों युवकों को पुलिस थाने ले आई। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि शांतिभंग में पकड़े गए नई दिल्ली के माता मंदिर की गली नंबर पांच निवासी आकाश कुमार पुत्र राजकुमार और दिल्ली के सीलमपुर निवासी सौरभ पुत्र राकेश है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक की मानें तो एक माह पहले मोबाइल चोरी में दोनों को वृंदावन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद घर जाने को किराया नहीं था। जेल में किसी ने दोनों को बांह पर लगी मुहर दिखाने पर किराया न लगने की बात कही। कंडक्टर को मुहर दिखाई तो नहीं माना। प्रभारी निरीक्षक ने लूटपाट से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें