फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलीगेट पर चूल्हा जलाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
होलीगेट पर जलता चूल्हा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शालू अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी की महिला सदस्यों ने शनिवार को होलीगेट चौराहे पर चूल्हा जला कर पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन किया। महिलाओं ने तख्ती और बैनर लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। होलीगेट चौराहे से विकास बाजार तक पैदल मार्च किया।
विज्ञापन


शालू अग्रवाल ने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इससे गृहणियों को घर का बजट संभालना मुश्किल हो रहा है। गैस सब्सिडी खातों में नहीं पहुंच रही है। उन्होंने मुर्दाबाद, मोदी सरकार हाय-हाय, मोदी योगी की हिटलरशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी, गैस सिलेंडर की मूल्य वृद्धि वापस लो आदि नारे लगाए।

इस दौरान कृष्णा शर्मा, विनीता कुशवाह, लता शर्मा, ज्ञानेश्वरी, सुनीता सैनी, राजेश्वरी शर्मा, नंदा शर्मा राखी चौहान, नूरजहां बेगम, कुमकुम, तारा देवी, उर्मिला शर्मा, सीमा सैनी, सरोज चौधरी, नीलम देवी, विक्रम वाल्मीकि, मनोज गौड़, राहुल अरोरा, राजू, फारुकी सागर, विकास चौधरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें