फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

98 प्रतिशत अंकों के साथ मनीष बने जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-आलीपुर खेड़ा। विकास खंड बेवर की ग्राम पंचायत हिमायूंपुर का गांव हसरा आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। गांव के लोगों को दलदल भरी गलियों से गुजरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी विकराल रूप धारण कर लेती है।
विज्ञापन

गांव की आबादी 750 है, वहीं 200 मतदाता संख्या है। चुनाव के दौरान गांव के लोगों से लुभावने वादे भी किए गए, लेकिन इसके बाद भी आज ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। गांव में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन के साथ आवासों का लाभ भी नहीं दिया गया है।

गांव का प्रमुख रास्ता भी काफी खराब हालत में हैं। इस मार्ग पर पुलिया काफी समय से टूटी पड़ी हुई है। इस कारण बाइक सवारों को भी निकलने में काफी परेशानी होती है। गांव में घुसते ही हर तरफ गलियों में फैली गंदगी दिखाई देती है। कन्हैया लाल का कहना है कि बरसात के दिनों में गांव की स्थिति और भी बदतर हो जाती है। लोगों को घुटनों भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। विपिन कुमार का कहना है कि गांव में राशन डीलर राशन दिए बिना दिए ही लौटा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें