फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर सोमवार को प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र की अव्यवस्थाओं के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि शौचालय बनाने में बेहद घटिया किस्म की सामग्री का उपयोग हो रहा है। प्रधानों का हस्तक्षेप शौचालय के निर्माण में बना हुआ है। सीधी धनराशि लाभार्थी के खाते में दी जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित पात्र आवेदकों की सूची सार्वजनिक की जाए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार प्रगति के दावे कर रही है, लेकिन धरातल पर कहीं कुछ दिखाई नहीं दे रहा। प्रशासन भी शिकायतों की जांच सही तरीके से नहीं कर पा रहा। जिससे भ्रष्टाचार के मामले में अंकुश नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया और अनियमितताएं दूर नहीं की गईं तो 30 अप्रैल से पार्टी धरना प्रदर्शन एवं अनशन शुरू करेगी। इस दौरान सुशील सिंह, धर्मेंद्र, मुशाहिन खान, जुल्फिकार, शेर मोहम्मद, ईदु खान, हुकुम सिंह, गुलाब सिंह, किशन लाल, कैलाश, नेमवती, सुनीता, चंद्रवती, सुमन, अतर सिंह, राम प्रसाद, महेंद्र, सूरजपाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें