फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा सप्तमी पर रोशनी में नहाई हरिपदी

विज्ञापन
गंगा सप्तमी पर रोशनी में नहाई हरिपदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोरों।
विज्ञापन

गंगा समग्र कासगंज द्वारा गंगा सप्तमी के अवसर पर हरि की पैड़ी के पांच छतरी वाले घाट पर गंगा मैया की महाआरती का आयोजन किया। लोगों ने दीप दान किया। धार्मिक आयोजनों का सिलसिला देर रात्रि तक चलता रहा।

हाथों में दीपक लिए श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक रूप से मां गंगा की आरती उतारने का दृश्य मनोहारी लगा। आरती के दौरान बजते तबला, शंख, घंटे की ध्वनि दूर तक गुंजायमान रही। आरती से पूर्व पं. नरेश बरबारिया ने गंगा सप्तमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्व की महत्ता से श्रद्धालुओं को अवगत कराया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने हरिपदी के पवित्र जल में दीपक प्रवाहित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिपदी के परिक्रमा मार्ग पर चारों ओर मोमबत्तियां जलाकर रोशनी की गई। मंदिरों व घाटों पर लाइट की जलती झालरों की रंग बिरंगी रोशनी अद्भुत आभा बिखेरी। देर रात तक श्रद्धालुओं ने हरिपदी की परिक्रमा करते हुए भागीरथी गंगा माता के मंदिर में मत्था टेक कर खुशहाली का आशीष मांगा। महाआरती के दौरान विधायक देवेंद्र राजपूत, गंगा समग्र के ब्रज प्रांत संयोजक डा. राधा कृष्ण दीक्षित, जिला संयोजक हेमेंद्र शास्त्री, पं. दिलीप शास्त्री, अंबरीष निर्भय, शिव वैंदेल, सुनील तिवारी, श्रीकांत तिवारी, आदित्य काकोरिया, संजय दुबे आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें