फिरोजाबाद। ऋण मोचन योजना के लाभ से वंचित किसानों की आपत्तियों में से 7129 किसानों को ऋण माफी के लिए चुना गया है। इन किसानों का करीब 90 करोड़ रुपया माफ होगा। विभाग ने इसकी डिमांड शासन को भेज दी है।
भाजपा सरकार की मोचन योजना के तहत सातवें चरण में जिले 7129 किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। अभीतक छह चरणों में जिले के 36,591 किसानों का ऋण माफ हो चुका है। पात्र होने के बाद भी सॉफ्टवेयर में नाम नहीं आने पर सरकार ने किसानों से सीधे शिकायत दर्ज कराने को कहा था। जिला कृषि अधिकारी रविकांत के यहां दर्ज कराई गई आपत्तियों की जांच हुई। 20 अप्रैल तक कृषि
विभाग के पास 16500 किसानों ने ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायतें दर्ज कर्राइं। इनमें से 7,129 किसानों का ऋण माफ होना तय हो गया है। करीब 90 करोड़ रुपये की डिमांडशासन को भेज दी गई है। पात्रता श्रेणी में केवल उन्हीं किसानों को रखा गया है जिनके केसीसी ऋण खाते सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं। कृषि विभाग के सूत्रों की मानें तो आगामी 26अप्रैल तक योजना के पात्र किसानों की सूची एनआईसी पर अपलोड हो जाएगी। इसके साथ ही किसानों को ऋण माफी का लाभ मिल जाएगा।