फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा में शौचालय न बनने पर होगी रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्वच्छ शौचालय निर्माण की जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में पंचायत सचिवों के काम की समीक्षा बैठक हुई। आठ पंचायत सचिवों को काम में लापरवाही पर चेतावनी दी गई। शौचालय निर्माण को खाते में धनराशि होने के बाद भी समय सीमा में शौचालय नहीं बनने पर रिकवरी किए जाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


विकास भवन के जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में मंगलवार को पंचायत सचिवों के काम की समीक्षा जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा ने की। प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा करके पंचायत सचिवों से कहा शौचालय निर्माण प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की वरीयता वाली योजनाओं में शामिल है। खातों में धनराशि होने के बाद भी समय सीमा में शौचालय निर्माण नहीं हो पा रहा है।

शौचालय निर्माण में लापरवाही तथा धांधली की शिकायतों पर जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। जिला समन्वयक अमित सिंह ने कहा कि धनराशि होने के बाद भी शौचालय निर्माण नहीं हुआ तो धनराशि की रिकवरी होगी। दो अक्तूबर 2019 तक जिले को हर हाल में खुले में शौच मुक्त कराना है। आठ पंचायत सचिवों के काम में लापरवाही मिलने पर चेतावनी दी गई। बैठक में पंचायत सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें