फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के पास खून से लथपथ मिले युवक की मौत

विज्ञापन
रेलवे ट्रैक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एक युवक शुक्रवार शाम रेलवे ट्रैक के समीप खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। जानकारी होने पर परिवारीजन उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में उसे आगरा भेज दिया गया। आगरा जाते समय युवक की रास्ते में मौत हो गई। परिवारीजन शव को लेकर थाना पहुंचे। पिता द्वारा दी गई फौती पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


किशनपुर मोहम्मदाबाद निवासी हुकम सिंह (23) पुत्र सियाराम शुक्रवार शाम लगभग छह बजे के करीब रेलवे ट्रैक के समीप खून से लथपथ पड़ा मिला था। जानकारी होने पर परिवारीजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत में उसे आगरा भेज दिया। परिवारीजनों ने बताया कि आगरा ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शनिवार सुबह परिवारीजन शव लेकर थाना पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने पिता के प्रार्थना पत्र पर दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद
विज्ञापन

तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें