वृंदावन (मथुरा)। बांग्लादेश बार्डर पर आनंद लोक संस्था द्वारा भारतीय सेना के जवानों का नागरिक अभिनंदन किया गया। वृंदावन के भागवताचार्य पं. मृदुलकांत शास्त्री के सानिध्य में बीएसएफ के 150 जवानों को ब्रज की माटी का टीका लगाया और उन्हें ठाकुर बांकेबिहारी की प्रसादी दुपट्टा ओढ़ानेे के साथ स्मृति चिन्ह भी भेेंट किए गए।
बांग्लादेश बार्डर पर कमीरगंज में आयोजित समारोह में पंडित मृदुलकांत शास्त्री और आनंद लोक के संस्थापक देवकुमार सर्राफ ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में क्रांतिकारियों की भूमिका अहम रही लेकिन इस आजादी को बरकरार रखने के लिए भारतीय सेना का योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर कमीरगंज में बीएसएफ के कंमाडेट अशोक कुमार, संजीव जोशी, राजपाल, शिवकुमार करवरिया, सोनू वर्मा, कैलाश पाठक, संजय नागार्च उपस्थित थे।