फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईगल कोल्ड स्टोरेज पर प्रशासन ने लगाई सील

विज्ञापन
कोल्ड स्टोरेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जलेसर रोड स्थित यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में बिना लाइसेंस के सालों से संचालित कोल्ड स्टोर को जिला प्रशासन ने बुधवार को सील करा दिया। न्यायालय में चल रहे विवाद का निस्तारण न होने तक वहां देखभाल के लिए चौकीदार को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


औद्योगिक आस्थान यूपीएसआईडीसी में सालों से बिना लाइसेंस के ईगल कोल्ड स्टोर का संचालन हो रहा था। वर्तमान में इसका संचालन महेंद्र सिंह पुत्र नत्थीलाल निवासी नगला भाऊ द्वारा मेसर्स जय मां वैष्णोदेवी आइस एंड कोल्ड स्टोरेज के नाम से बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था।

जबकि निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग लखनऊ द्वारा मेसर्स जय मां वैष्णो देवी आइस एंड कोल्ड स्टोरेज के नाम से पूर्व में जारी लाइसेंस को निरस्त करते हुए मेसर्स ईगल शीतगृह प्रा.लि. यूपीएसआईडीसी जलेसर रोड के नाम से लाइसेंस प्रदान किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में 12 जनवरी को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में बिना लाइसेंस संचालित ईगल कोल्ड स्टोर का मामला उठा था।
विज्ञापन


सीडीओ ने कोल्ड स्टोर सीज करने के लिए गठित कर दी थी। उद्योग बंधु की बैठक में उठाए गए इस मामले में दोषियों पर एफआईआर की बात भी हुई थी। उद्यान विभाग की तरफ से कहा गया था जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर एसडीएम सदर संगमलाल यादव, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह, सीओ टूंडला संजय वर्मा के अलावा उद्यान विभाग के अधिकारियों ने सीलिंग की कार्रवाई की।

एसडीएम ने बताया कि कोल्ड स्टोर के दो चेंबर, मशीनरी रूम, मुख्य गेट को सील कर दिया है। न्यायालय का विवाद निस्तारण न होने तक कैंपस की देखभाल के लिए चौकीदार विशंभर सिंह की सुपुर्दगी में सौंपा गया है। चौकीदार को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई आपात स्थिति पर होने पर तत्काल सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें