मैनपुरी। उप संभागीय परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को जेल तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 130 वाहनों के चालान किए गए। इसमें 80 चालान बिना हेलमेट लगाए बाइक सवारों के किए गए। वहीं, 50 चालान सीट बेल्ट नहीं लगाने के जुर्मना में किए गए। इस दौरान दो रोडवेज बसों का चालान भी किया गया। दोनों ही बसे मैनपुरी डिपो की हैं।
एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद भी जिले में बाइक चालक हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। जिले में सड़क हादसों में होने वाली सर्वाधिक मौतें हेलमेट नहीं लगाने की वजह से होती हैं। हेलमेट नहीं लगाने के जुर्म में 80 बाइकों का चालान किया गया है। वहीं पीटोओ कौशलेंद्र यादव ने भी ट्रकों और बसों को रोककर चेकिंग की। साथ ही कार चालकों की सीट बेल्ट भी चेक की गई।
उन्होंने बताया कि बिना सीट बेल्ट के चेकिंग में 50 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा सुदिति ग्लोबल स्कूल में बस ड्राइवरों का ब्रीद एनलाइजर से टेस्ट किया गया। इस मौके पर एडीएम न्यायिक अरुण कुमार, एडीएम एफआर बीराम, टीएसआई लाखन सिंह मौजूद रहे।