भोगांव। नगर के जीटी रोड स्थित जिला शिक्षा एव प्रशिक्षण संस्थान मेें स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में संचालित तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में घिरोर की छात्राओं का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन 100 मीटर दौड़ में सुनैना ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय, प्रेमलता ने तृतीय, 200 मीटर मे कामिनी ने प्रथम, रंजना ने द्वितीय, सुनैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबीकूद में अंशू ने प्रथम, सुनैना ने द्वितीय, नीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
डिस्कस थ्रो मे काजल ने प्रथम, सजनी ने द्वितीय तथा रंजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर हैंडल प्रतियोगिता में अंशू ने प्रथम, आरुषी ने द्वितीय, वर्षा ने तृतीय स्थान पाया। खो खो प्रतियोगिता में घिरोर ने प्रथम तथा सुल्तानगंज को द्वितीय स्थान प्रात हुआ।
बैडमिंटन में करहल ने प्रथम, घिरोर ने द्वितीय स्थान पाया।, वॉलीबाल प्रतियोगिता में घिरोर ने प्रथम तथा सुल्तानगंज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। घिरोर ने 70 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल कर प्रथम, 69 अकों के साथ सुल्तानगंज ने द्वितीय तथा करहल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि प्राचार्य नरेंद्रपाल सिंह ने सफल छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर राकेश चतुर्वेदी, डीसी बालिका शिक्षा बृजेश शाक्य, स्काउट प्रशिक्षक मुहम्मद शमीम, आरेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सुनील द्विवेदी, चुन्नी देवी, अमरनाथ पचौरी, कृष्ण कुमार, उमेशचंद्र, हृदेश पाठक, विनय अग्निहोत्री, कंचन यादव, सुधा यादव आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।