फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा और फिरोजाबाद में खिताबी भिड़ंत आज

विज्ञापन
क्रिकेट डेमो फोटो
विज्ञापन
मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में नगर के क्रिश्चियन मैदान पर चल रहे महाराजा तेजसिंह मेमोरियल ऑल यूपी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को आगरा और फिरोजाबाद के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में आगरा ने अलीगढ़ को 26 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आगरा के कप्तान मानिक बेरी को बंटी ठाकुर व प्रशांत मिश्रा ने प्रदान किया गया।


दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आगरा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के मैच में आगरा ने 29.1 ओवर में 172 रन बनाए। कप्तान मानिक बेरी ने 43 गेंदों पर 46, देवअचल ने 41 गेंदों पर 36 एवं ध्रुव ने 19 गेंदों पर 27 रन बनाए।
विज्ञापन


अलीगढ़ की ओर से गेंदबाज आदिल ने 19 रन देकर दो, हिमांशु ने 21 रन देकर दो एवं हरीश ने 40 रन देकर दो विकेट झटके। जीत के लिए 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी।

अलीगढ़ की ओर से किशन ने 34 गेंदों पर 36 एवं धर्मेंद्र ने 36 गेंदों पर 21 रन बनाए। आगरा के गेंदबाज देवेंद्र ने 13 रन देकर तीन, शाहरुख ने 21 रन देकर दो, फैज ने 29 रन देकर दो विकेट प्राप्त किए।

मैच में अम्पायरिंग वीपी सिंह व राजीव कुशवाह ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने और कमेंट्री चंद्रभान शुक्ला ने की। मौके पर एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, श्यामू चौहान, योगेश मिश्रा, देवेश चतुर्वेदी, प्रबल प्रताप सिंह, कौशलेंद्र भदौरिया, मोहित प्रकाश, आरजू सक्सेना आदि रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को आगरा और फिरोजाबाद के मध्य सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें