फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन ने डीएम से मांगा गोवर्धन पालिका के लिए प्रस्ताव

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। परिक्रमा मार्ग से जुड़ी गोवर्धन नगर पंचायत का जल्द ही सीमा विस्तार होने जा रहा है। इसमें परिक्रमा मार्ग से जुड़ी सभी ग्राम पंचायत निकट भविष्य में गोवर्धन नगर पंचायत का हिस्सा होंगी, जिन्हें नगर पालिका का दर्जा दिया जाएगा। इसके लिए शासन ने डीएम से प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन


गोवर्धन परिक्रमा मार्ग वर्तमान में तीन ग्राम पंचायत, गोवर्धन नगर पंचायत, राधाकुंड नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आता है। परिक्रमा मार्ग के विकास कार्यक्रमों के दृष्टिगतदो साल से इस संपूर्ण क्षेत्र को एक ही निकाय के अधीन लाने की कोशिश हो रही है। इसके लिए कई प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। इसमें तीन ग्राम पंचायत के साथ राधाकुंड और गोवर्धन को मिलाकर नगर पालिका बनाना भी शामिल है। लेकिन 2016 के अंतिम चार माह के दौरान दो अलग-अलग प्रस्ताव भी भेजे गए थे।

इसमें गोवर्धन नगर पंचायत का सीमा विस्तार करते हुए सकीतरा, जतीपुरा, आन्यौर, महमदपुर, पालीब्राह्मण के साथ नगर पालिका बनाना शामिल था। इसी तरह राधाकुंड नगर पंचायत के सीमा विस्तार का प्रस्ताव भी किया गया था। इन प्रस्तावों पर एक साल के दौरान कोई कार्रवाई अमल में नहीं आई। अब एक बार फिर शासन ने नवंबर 2016 की प्रक्रिया का संदर्भ लेते हुए डीएम मथुरा से गोवर्धन नगर पंचायत के उच्चीकरण का प्रस्ताव मांगा है। प्रभारी डीएम पवन कुमार गंगवार ने इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें