फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट छात्र की मौत के मामले में दोषी प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्काउट छात्र की मौत के मामले में आई जांच रिपोर्ट के बाद बीएसए ने शनिवार को दोषी प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इस रिपोर्ट में जांच अधिकारियों ने वाहन के मालिक और चालक को भी दोषी माना है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एआरटीओ को पत्र भेजा है।
विज्ञापन


यमुना पुल के ओवरहैड बैरियर से सिर टकराकर छह दिसंबर को थाना नौहझील के गांव रामनगला पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र धर्मेंद्र की मौत हो गई थी। वह अपने साथियों के साथ स्काउट-गाइड की रैली में भाग लेने मथुरा आ रहा था। इस रैली में शामिल होने के लिए प्रधानाध्यापक प्रेमचंद हितैषी स्कूल के 18 छात्रों को टाटा मैक्स लोडर वाहन से ला रहे थे। यमुना के पुराने पुल को पार करते वक्त छात्र का सिर बैरियर से टकरा गया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इस मामले में बीएसए संजीव कुमार सिंह ने नौहझील खंड शिक्षा अधिकारी उमेश कुमार गौतम, फरह के राकेश कुमार को जांच सौंपी थी। शुक्रवार को जांच अधिकारियों ने ये रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी। इस रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को बीएसए ने प्रधान अध्यापक प्रेम चंद हितैषी को निलंबित कर दिया है, जबकि वाहन चालक और वाहन मालिक को भी दोषी मानने पर इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को पत्र भेजा गया है। बीएसए संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें