फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी कर ले जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर से गिरी दीवार, फिर हुआ ये

विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कासगंज(सहावर))। कस्बे में एटा रोड पर एक गोदाम के फाटक में खड़े ट्रैक्टर को चोरों ने शनिवार रात चोरी करने की कोशिश की, लेकिन दीवार गिर जाने से चोर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


एटा रोड पर अजय कुमार का सीमेंट की दुकान का गोदाम हैं, जहां उनका ट्रैक्टर फाटक में अंदर खड़ा था। शनिवार रात चोर फाटक में घुस गए और जंजीर को तोड़ लिया। ट्रैक्टर को चोरी कर ले जाने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट किया।

फाटक से बाहर निकालने के प्रयास में ट्रैक्टर की टक्कर गोदाम की दीवार में लग गई, जिससे दीवार गिर पड़ी। दीवार गिरते ही चोर ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गए। सुबह दीवार गिरने की जानकारी होने पर अजय कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की तहरीर अजय कुमार ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व एटा रोड स्थित राजा धर्म कांटा से दो ट्रैक्टर 22 नवंबर की रात्रि को चोर चोरी कर ले गए थे। जिसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ। जबकि व्यापारी चोरी की खुलासे की मांग के लिए थानाध्यक्ष को ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें