पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर ने बसपा से दिया इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
एटा। 2014 में बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ चुके और पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर इंजीनियर नूर मोहम्मद खान ने बसपा के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। इतना ही नहीं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ने बसपा सुप्रीमो के दलित प्रेम को दिखावा बताते हुए निकाय चुनाव में वर्तमान में पार्टी के मंडल कोऑर्डिनेटरों द्वारा टिकट बेचने का आरोप लगाया है।
एटा जिले में बसपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व में अलीगढ़ मंडल के कोऑर्डिनेटर रहे और वर्ष 2014 में बसपा की टिकट पर लोकसभा में बसपा की टिकट में चुनाव लड़ चुके नूर मोहम्मद खान ने प्राथमिक सदस्यता एवं सभी पदों से त्याग पत्र दे दिया। नूर मोहम्मद खान ने बसपा सुप्रीमो पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह कार्यकर्ता अथवा छोटे पदाधिकारियों से मिलना पसंद नहीं करती है। उनकी बामसेफ से निरंतर दूरी बनाती जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा दलित, पिछड़े और मुस्लिम के लिए काम करता रहूंगा। बसपा कांशीराम और अंबेडकर के सपनों को दरकिनार कर चुकी है।