जनपद भर की निकायों में मतदाताओं ने मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सभी निकायों में अच्छा मतदान हुआ। सभी 10 निकायों में 220627 मतदाताओं में से 137807 मतदाता अपना मताधिकार करने के लिए बूथों तक पहुंचे।
जनपद में तीन नगर पालिका एवं सात नगर पंचायतों में चुनाव हुआ। इस चुनाव में जनपद की सिढ़पुरा, मोहनपुर एवं अमापुर नगर पंचायतें ऐसी रहीं जिनमें वर्ष 2012 के चुनाव के सापेक्ष मतदाताओं की संख्या घट गई। इनमें से एक मात्र सिढ़पुरा ही ऐसी नगर पंचायत है जिसमें वर्ष 2012 के चुनाव से वोट प्रतिशत बढ़ने के बाद भी 453 वोट इस बार कम पड़े हैं। बिलराम में पिछदले चुनाव से 681 मतदाता घट गए। यहां वोट प्रतिशत में 4.16 की गिरावट आई, लेकिन वोट 1180 कम पड़ेे। इस चुनाव में कासगंज नगर पालिका में वोट का प्रतिशत पिछले चुनाव से 4.28 प्रतिशत बढ़ा, लेकिन यहां 4069 वोट अधिक पड़े हैं। इसी तरह गंजडुडवारा में पिछले चुनाव से 19.16 प्रतिशत मतदान कम हुआ, लेकिन मतदाताओं की संख्या बढ़ जाने से 2630 वोट अधिक पड़े हैं। भरगैन में मतदान के प्रतिशत में 5.34 की गिरावट आई, लेकिन मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होने से 1213 वोट अधिक पड़ेे हैं। बिलराम में भी वोट प्रतिशत 4.16 कम हुआ। चुनाव में वोटों के घटने बढ़ने का किसको फायदा मिलेगा या किसको नुकसान होगा इसका पता मतगणना के दिन हो सकेगा।