फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सीवर लाइन तैयार कर दी गई डीपीआर

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। हेरिटेज सिटी के अंतर्गत तैयार किए गए डीपीआर में कमियां ही कमियां निकल रही हैं। इसके चलते विकास की बाट जोह रहे मथुरा में काम तक शुरू नहीं हो सका है। दो दिन पूर्व श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे नगर निगम के मुख्य अभियंता को यलो जोन में सीवर लाइन ध्वस्त मिली। विकास कार्य शुरू कराने से पूर्व निगम अब पहले सीवर लाइन पर काम करने की तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को नगर निगम के मुख्य अभियंता पीके मित्तल टीम के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान के यलो जोन पहुंचे। उन्होंने यहां कराए जाने वाले कार्यों के संबंध में दुकानदारों से बातचीत की। दुकानदारों ने बताया कि वह पहले सीवर लाइन बनवाएं, जब मुख्य अभियंता ने जानकारी की तो पता लगा कि यलो जोन की सीवर लाइन ध्वस्त पड़ी है। उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह पहले सीवर लाइन ही तैयार कराएंगे।

जानकारी रहे कि डीपीआर में सीवर लाइन की जानकारी ही नहीं दी गई है। नगर निगम के मुख्य अभियंता ने बताया कि हम सीवर लाइन को भी ठीक कराएंगे, जेई को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। वह सीवर लाइन का प्लान तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें