फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी पाजिटिव बता गर्भवती को भर्ती करने से किया मना

विज्ञापन
एचआईवी एड्स
विज्ञापन
शिकोहाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरा पर तैनात एक कर्मचारी ने गर्भवती महिला की रिपोर्ट में एचआईवी पॉजिटिव लिख दिया। महिला संयुक्त चिकित्सालय प्रसव कराने पहुंची तो वहां के कर्मचारियों ने रिपोर्ट देखकर उसे भर्ती करने से मना कर दिया। वह तीन घंटे तक अस्पताल के बाहर दर्द से कराहती रही। तीसरी रिपोर्ट में जब उसे एचआईवी पाजिटिव नहीं बताया तब उसे भर्ती किया गया।
विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला गर्भवती होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरा पर जांच कराने पहुंची। वहां तैनात कर्मचारी ने उसकी पहली रिपोर्ट में एचआईवी पाजिटिव लिख दिया। एक महीने बाद महिला ने पुन: जांच कराई तो उसमें एचआईवी निगेटिव लिख दिया।

12 नवंबर को जब परिवारीजन गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के चलते संयुक्त अस्पताल लेकर गए तो अस्पताल के कर्मचारियों ने पहली रिपोर्ट के आधार पर उसे अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया। उन्होंने दूसरे रिपोर्ट का हवाला दिया। लेकिन अस्पताल में तैनात स्टाफ नहीं माना। उन्होंने तीसरी रिपोर्ट कराने के लिए कहा।
विज्ञापन


इस बीच महिला गेट के बाहर बैठी दर्द से कराहती रही। बाद में उसकी तीसरी रिपोर्ट कराई गई। उसमें वह एचआईवी निगेटिव आई तब उसे स्टाफ ने भर्ती किया। महिला के परिवारीजन भी खासे परेशान रहे। उनका कहना था कि अस्पताल के स्टाफ की वजह से महिला की जान पर बन आई थी।

सीएमएस डॉ. श्याम मोहन गुप्ता का कहना है कि रिपोर्ट भ्रम पैदा करने वाली थी। तीसरी रिपोर्ट एचआईवी निगेटिव आने के बाद उसे प्रसव के लिए भर्ती कर लिया है। उन्होंने महिला को तीन घंटे बाहर बैठने वाली बात से अनभिज्ञता जाहिर की है।

सीएचसी पर भी एचआईवी पाजिटिव महिला की डिलेवरी कराई जा सकती है। प्रोटेक्शन किट सभी जगह उपलब्ध हैं। कुछ दिन पूर्व फरिहा स्वास्थ्य केंद्र पर भी एक एचआईवी पाजिटिव महिला की डिलेवरी हुई थी।
विज्ञापन


डा. एसके दीक्षित, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें