फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर पानी लगा रही किशोरियों से छेड़छाड़

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
जसराना। थाना जसराना क्षेत्र में में खेत में पानी लगा रही दो किशोरियों के साथ बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट और अभद्रता कर दी। किशोरियों के चाचा ने विरोध किया तो उनकी भी पिटाई की। सूचना मिलते ही सीओ जसराना पहुंच गए।
विज्ञापन


दो किशोरियां खेत पर पिता के साथ पानी लगा रही थीं। पिता शाम को भैंस का दूध निकालने के लिए घर चले गए। तभी पास के गांव जौनामई निवासी चार युवक आए उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी। अभद्रता की गई। शोरगुल सुनकर किशोरियों के चाचा पहुंचे तो उनको भी पीट दिया। इसके बाद युवक भाग निकले।

सूचना पर सीओ संजय रेड्डी पहुंच गए। उन्होंने युवकों के घर दबिश दी। वह फरार हैं। जौनामई गांव के निवासी युवक राहुल, सौरभ, अमरेंद्र एवं विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें