फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष का बहिष्कार करेंगी आंगनबाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। परियोजना कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी नहीं होती हैं तो मिशन इंद्रधनुष का भी बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष आशमा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यकर्ताओं को सेवा समाप्त की धमकी दे रही हैं। वो जिले का माहौल बिगाड़ना चाहती हैं। जब कि प्रदेश में हड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को उग्र करने की कोशिश न की जाए।

अन्यथा कार्यकर्ता मजबूर होकर सड़क पर उतर आएंगी। आचार संहिता का उल्लंघन की जिम्मेदारी डीपीओ की होगी। महामंत्री राधा सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की परियोजना में शामिल हों। धरना प्रदर्शन में प्रमला गुप्ता, मीना, आरती सक्सेना, निर्मला, गजाला, गिरजा, सीमा, सुधा, सुमन, नीतू यादव, सीमा, श्रीदेवी, लक्ष्मी, मीना, बेबी, सुनीता आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें