फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी ने सोमवार को नगर निगम चुनाव के लिए 15 पार्षदों की दूसरी सूची जारी कर दी। वहीं पहले जारी 47 वार्डों में दो नए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
वार्ड नंबर एक सैलई से प्रीतीदेवी जाटव, दो विजय नगर से सोनी जाटव, 14 डाकबंगला से प्रेमचंद्र चक, 17 सत्यनगर से हृदेश कुमार सविता, 21 लालपुर से गुड्डी देवी, 26 तिलक नगर से बेबी पचौरी, 30 नीबू वाला बाग से सत्यापाल प्रजापति, 32 हिमायूंपुर से अशोक श्रोतिय, 35 नगला भाऊ से अभिनेंद्र यादव, 39 जोशियान से करिश्मा यादव, 42 रामनगर से शशी गुप्ता, 43 नई बस्ती से शाकिर मंसूरी, 49 हनुमान गंज से नीरज अग्रवाल, 57 नगला बरी से मोहम्मद शफीक, 59 कश्मीरी गेट से चमन बाबू को पार्षद प्रत्याशी घोषित किया।
सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा है कि पहले 47 प्रत्याशियों की सूची जारी की गई थी, जिसमें दो प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। उनके स्थान पर नए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कुल 70 में से 60 पार्षद प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। शेष 10 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी की जाएगी।