फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरनेरी विवि. में वॉलीबाल प्रीमियर लीग

विज्ञापन
Sports - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मथुरा। वेटरनेरी विवि में दुवासु वॉलीबाल प्रीमियर लीग (डीवीपीएल) का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में छह वेटरनेरी विवि की टीमें भाग ले रही हैं, इनमें पांच छात्रों की तथा एक स्टाफ की टीम है। अब तक के मुकाबले में बीवीएससी द्वितीय वर्ष एवं स्टाफ की टीम ने धमाकेदार विजयी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


आयोजन सचिव जेएन पाल के अनुसार प्रतियोगिता में स्टाफ की टीम सहित बीवीएससी एंड एएच की द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष, डिप्लोमा, फाइनल वर्ष की टीमें भाग ले रही हैं। डीवीपीएल के अध्यक्ष एवं कुलसचिव डॉ. पीके शुक्ला ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का मानसिक स्ट्रेस को कम होता है। फिजिकल फिटनेस बनी रहती है। अनुशासन का पाठ भी बच्चों को सीखने को मिलता है।

अब तक की प्रतियोगिता के परिणामों में बीवीएससी एंड एएच द्वितीय वर्ष ने प्रथम वर्ष, डिप्लोमा ने बीवीएससी प्रथम वर्ष, स्टाफ ने बीवीएससी फाइनल, बीवीएससी द्वितीय वर्ष ने डिप्लोमा प्रथम वर्ष, बीवीएससी फाइनल ने बीवीएससी द्वितीय वर्ष, बीवीएससी द्वितीय वर्ष ने फाइनल, स्टाफ ने बीवीएससी तृतीय वर्ष, बीवीएससी फाइनल ने बीवीएससी तृतीय वर्ष, स्टाफ ने डिप्लोमा को हराकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है। कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने कहा कि स्टाफ एवं स्टूडेंट के संयुक्त प्रतियोगिता के विश्वविद्यालय में अनुशासित वातावरण बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें