फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो सवार किसान की जेब से 70 हजार रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सिरसागंज पैंठ से भैंस खरीदने जा रहे टेंपो सवार किसान की जेब से शातिर ने 70 हजार रुपये उड़ा दिए। जानकारी पर किसान दंपति युवक की तलाश में जुट गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसान ने युवक को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


मक्खनपुर के गांव दवियाई रूपसपुर निवासी रामब्रश पुत्र मथुरा प्रसाद आदर्श नगर में परिवार के साथ रहता है और दूध बेंच कर परिवार पालता है। सोमवार को रामब्रेश अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ सत्तर हजार रुपये लेकर टेंपो में बैठ कर सिरसागंज पैंठ से भैंस खरीदने जा रहे थे।

कुछ दूर बाद टेंपो में एक युवक सवार हुआ और युवक रामब्रेश के पास बैठ गया। आरोप है कि कुछ ही देर में युवक ने रामब्रेश की जेब में रखे 70 हजार रुपये उड़ दिए। घटना को अंजाम देने के बाद जेबकट टेंपो ॅसे कूद कर भागने लगा।
विज्ञापन


युवक के भागते ही रामब्रेश ने जेब पर हाथ डाला तो रुपये गायब देख उसके होश उड़ गए। रुपये लेकर भागते युवक को देख दंपति ऑटो से उतरा और युवक की तलाश में जुट गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दंपति ने युवक को एक व्यक्ति के मजदूरी करते दबोच लिया और थाने लाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम छोटू निवासी गिहार कॉलोनी बताया है। पुलिस जांच में जुट गई है। थाना पुलिस का कहना है मामले की जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें