आगरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बच्चों को सुरक्षित भोजन, सुरक्षित जीवन का संदेश दिया। परिषदीय प्राइमरी कन्या स्कूल नामनेर और प्राथमिक विद्यालय बल्केश्वर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बच्चों को शौच के बाद साबुन से हाथ धोने और ढकी हुई खाने-पीने की वस्तुओं को खाने के लिए जागरूक किया।
सब्जी मंडी सिकंदरा में भी सब्जी विक्रेताओं को कचरे को इधर-उधर न फेंक कर एक स्थान पर रखने की सीख दी। जागरूकता कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भावना अगरिया, निशिकांत, सुरेंद्र सिंह, ऋतु सक्सेना रहे।