फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकांकी में बच्चों ने किया जीवंत अभिनय

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा।रेस्पेक्ट एज इंटरनेशनल और अप्सा की ओर सिकंदरा स्थित होली पब्लिक स्कूल में एकांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। होली पब्लिक स्कूल जूनियर को पहला पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


‘संयुक्त परिवार के विघटन में बहू की भूमिका’ विषयक एकांकी में बच्चों ने मनमोहक अभिनय से विषयवस्तु के साथ न्याय करने का प्रयास किया। निर्णायक मंडल में नीतू अवस्थी और रंगकर्मी अनिल जैन शामिल रहे। प्रथम पुरस्कार होली पब्लिक जूनियर स्कूल, द्वितीय पुरस्कार होली पब्लिक स्कूल सिकंदरा और तीसरा पुरस्कार सेंट क्लेअर्स के छात्रों को मिला।

रेस्पेक्ट एज की ओर से डा. बीडी गुप्ता, डा. गिरीश सी गुप्ता, अशोक कुमार, दिनेश बंसल, नीता बंसल, रुचि बंसल, डा. पुष्पा श्रीवास्तव ने विजयी छात्रों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर होली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन संजय तोमर, प्रधानाचार्य आलोक एडवर्ड समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें