बलदेव (मथुरा)। बलदेव पब्लिक स्कूल में सीबीएसई इलाहाबाद मंडलस्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में अंडर-17 में बलदेव पब्लिक स्कूल और अंडर-19 में जॉन मिल्टन आगरा की टीम विजेता रही। विजेता टीम को ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड संयुक्त निदेशक डा. सत्यमित्र, डा. देवेंद्र शर्मा, यशपाल मलिक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
अंडर-17 फाइनल मैच में बलदेव पब्लिक स्कूल ने जागरण पब्लिक स्कूल लखनऊ को हराकर मैच जीता। अंडर-19 में जॉन मिल्टन आगरा ने आरपीएम हाथरस को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों व कोच को अतिथियों ने ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया। निदेशक डा. अशोक सिकरवार व प्रधानाचार्य डा अनीता सिंकरवार ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता में दिलीप पांडेय, डा आरएस मौर्य, डा. दलवीर सिंह, गोपाल शर्मा, कृष्णा चौधरी, अंजुम अजीज आदि थे।