फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूकर क्षेत्र को तीर्थ बनाने की मांग को उठीजन-जन की आवाज

विज्ञापन
सूकर क्षेत्र को तीर्थ स्थल बनाने के लिए आंदोलन करते लोग
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)।
विज्ञापन

अमर उजाला के द्वारा शुरू की गई पहल ‘कब मिलेगा सूकर क्षेत्र को तीर्थ नगरी का दर्जा’ एक प्रभावी जन आंदोलन का रूप ले रहा हैं। इसके लिए विभिन्न संगठनों के द्वारा लगातार आवाज उठाई जा रही हैं। सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति ने एक दिवसीय सत्याग्रह उपवास सम्राट चंद्र गुप्त मौर्य इंटर कालेज के शिक्षकों व छात्रों के साथ दिया। वहीं सूकर क्षेत्र को तीर्थ स्थल बनाए जाने की मांग के समर्थन में जिला सर्राफा एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन दिया।
राष्ट्रीय युवा शक्ति प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि सोरों सूकर क्षेत्र को राज्य सरकार शीघ्र तीर्थस्थलों की सूची में शामिल करें। यह भगवान वराह की निर्वाण स्थली है। पुराणों में सूकर क्षेत्र का विशेष महत्व है। मुगलकाल तथा ब्रितानी हुकूमत के समय में भी सोरों को विशेष महत्व मिलता रहा है। मुगल काल में सोरों की प्रतिष्ठा जनपद के रूप में थी। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के समक्ष शीघ्र ही सोरों का पक्ष रखेंगे। वरिष्ठ साहित्यकार लालाराम पल्लव ने कहा कि संत तुलसीदास की जन्मस्थली होने के चलते भी सोरों का ऐतिहासिक महत्व है। उपवास पर बैठने वालों में डा. पुष्पा पल्ल्लवी, जगदीश चंद्र, मनोज, शनि मौर्य, जयप्रकाश, महावीर सिंह, दीपशिखा, दीपिका आदि रहे।
विज्ञापन

सोरों को तीर्थ बनाने की मांग को लेकर जिला सर्राफा एसोसिऐशन ने सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि भगवान विष्णु की तृतीय अवतार स्थली भगवान वराह की पवित्र भूमि है। भागीरथ, महाप्रभु बल्लभाचार्य, चैतन्य महाप्रभु, कपिल मुनि, गुरू नानक देव आदि महापुरूषों की तपेाभूमि रही है। केंद्र सरकार की राम सर्किट योजना में तीर्थनगरी को शामिल कर विकास कराया जाए।
एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सोनी, अवनीश कुमार, अशोक कुमार अग्रवाल, अतुल दुबे, नरेंद्र पाठक, मुकेश अग्रवाल, प्रवीन गुप्ता, नीरज सोनी, संजय अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अनुग्रह वर्मा, सौरभ सोनी, गणेश सोनी, रवि, अनुज कुदेषिया,योगेष सोनी, ष्षुभम अग्रवाल आदि सर्राफा कारेाबारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी चला हस्ताक्षर अभियान
सोरों (कासगंज)। अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ द्वारा सोमवार को दूसरे दिन कछला गेट पर सोरों को तीर्थस्थल बनाने की मांग के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। करीब 300 से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर कर मुहिम को अपना समर्थन दिया। प्रभात बौहरे, रौहन, सलमान, योगेंद्र पंडित, विकास शर्मा, दीपू बोहरे, गुड्डू बौहरे, देव मौर्य, गोपाल मौर्य, पवन मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें