फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार बोलेरो ने वृद्ध समेत तीन लोगों को रौंदा

विज्ञापन
Accident
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल में घर के बाहर खडे़ वृद्ध व दो अन्य परिवारीजनों को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। घायलों को अस्पताल ले जाते समय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। हादसे में घायल महिला को चिकित्सकों ने सैफई रेफर कर दिया। युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी वृद्ध राजाराम रविवार सुबह घर के बाहर दरवाजे पर खडे़ हुए थे। उनके साथ ही पुत्रवधू गुड्डी देवी और नातिन कुसुम भी खडे़ थे। करीब आठ बजे एक तेज गति से आ रही बोलेरो ने घर के बाहर खडे़ वृद्ध और परिवारीजनों को रौंद दिया। चीख पुकार सुनकर घटनास्थल की ओर दौडे़ लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में राजाराम की मौत हो गई। जिला अस्पताल से गुड्डी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। वहीं कुसुम का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की रिपोर्ट मृतक के नाती आकाश ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें