फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट मे आई स् कूल बस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। स्कूल बस गड्ढे में फंसने के बाद ट्रैक्टर से खींच कर बस निकालते वक्त हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इसके चलते बस में बैठा चालक झुलसने के साथ बस और ट्रैक्टर के टायर धू-धूम कर जलने लगे।
विज्ञापन


गनीमत रही कि बस गड्डे से निकालने से पहले चालक ने बच्चों का नीचे उतार दिया था, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। खबर लगते अभिाभावकों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में अभिभावक मौके पर पहुंचे और अपने लाडलों को सुरक्षित देख सांस में सांस आई।

माधौगंज स्थित यूनीसन बर्ड्स एकेडमी की बस ब्रजेश कुमार (25) पुत्र रामवीर निवासी छटनपुरा चलाता है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद चालक बस में करीब 45 बच्चों को लेकर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन


नसीरपुर थाना क्षेत्र के नगला टीकाराम के पास बस एक गड्ढे में फंस गई। चालक ने काफी प्रयास किया, लेकिन बस नहीं निकली। चालक ने सूजबूझ का परिचय देते हुए बस में बच्चों को उतार दिया और गांव से ट्रैक्टर को मंगवा कर बस को खिंचवाया।

ट्रैक्टर ने जैसे ही बस को गड्ढे से बाहर खींचने की कोशिश की, बस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच होते ही ट्रैक्टर और बस में करंट दौड़ गया। देखते ही देखते बस और ट्रैक्टर के टायरों में आग लग गई। और चालक गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गया।

हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। उधर स्कूल बस में करंट फैलने आग लगने की सूचना से अभिभावकों की सांसे अटक गईं।

जो जहां बैठा था वो वहीं से घटनास्थल की ओर दौड़ा। बस के पास लाडलों को सुरक्षित देख राहत की संास ली। गंभीर रूप से घायल चालक फिरोजाबाद रैफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें