फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दिया बच्चे का जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कठफोरी (फिरोजाबाद) । महिला ने हाइवे पर बच्चे को जन्म दे दिया और प्रसव के बाद महिला डेढ़ घंटे तक वह हाईवे किनारे जमीन पर पड़ी रही। राहगीरों ने 102 एंबुलेंस को फोन लगाया, मगर डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला स्थानीय महिलाओं ने एकत्र होकर प्रसव कराया। एंबुलेंस पहुंचने के बाद महिला को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।


जिला कुशीनगर के गांव पटेरवा निवासी गर्भवती रेखा पत्नी संतोष बुधवार को रोडवेज बस में सवार होकर से शिकोहाबाद आ रही थी। उसे दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी।
विज्ञापन


कठफोरी के निकट रेखा को प्रसव पीड़ा हुई तो बस चालक ने उसे कठफोरी में हाइवे के किनारे स्थित एक होटल के समीप उतार दिया। महिला को प्रसव पीड़ा से तड़पता देख स्थानीय महिलाएं एकत्र हो गईं।

महिला ने हाइवे पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाने के लिए 102 नंबर डायल किया, लेकिन डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंच सकी।
विज्ञापन


हालांकि कुछ देर बाद कठफोरी के उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डा. आशीष गुप्ता पहुंच गए। सीएमओ डा. एसके दीक्षित का कहना है कि एंबुलेंस पहुंचने में देरी क्यों हुई, उसकी हम जांच करेंगे। जच्चा और बच्चा दोनो सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें