फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ के आश्वासन के बाद काम पर लोटे डॉक्टर

विज्ञापन
hospital - फोटो : लाल सिंह
विज्ञापन
मैनपुरी। काम के अधिक बोझ को लेकर आक्रोशित डाक्टरों के कार्य बहिष्कार का मंगलवार को मिला जुला असर रहा। जिला अस्पताल में कुछ डाक्टर ओपीडी ड्यूटी करने पहुंचे तो कुछ दो घंटे तक कार्य बहिष्कार पर रहे। हालांकि सीएमओ के आश्वासन के बाद 10 बजे के बाद सभी डाक्टर काम पर लौट आए।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय द्वारा पोस्ट मार्टम व इमर्जेंसी ड्यूटी को लेकर जारी किए गए सितंबर के ड्यूटी चार्ट पर जिला अस्पताल के नौ डाक्टरों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार की धमकी दी थी। देर रात सीएमओ ने डाक्टरों से बात की और कहा कि मंगलवार की देर शाम तक नया ड्यूटी चार्ट जारी कर दिया जाएगा।

जिसके चलते मंगलवार की सुबह डाक्टरों के दो घंटे के कार्य बहिष्कार का मिला जुला असर रहा। हालांकि पहले दो घंटे तक अधिकतर डाक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे। कुछ पहुंचे वे देरी से पहुंचे जिसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मरीज उपचार के लिए भटकते देखे गए।
विज्ञापन


सीएमओ डा. अरविंद कुमार गुप्ता के आश्वासन के बाद डाक्टर काम पर वापस लौटे इसके बाद सारी व्यवस्थाएं सुचारू की जा सकीं। सीएमओ डा. अरविंद कुमार गुप्ता का कहना है कि डाक्टरों की समस्या का निराकरण कर दिया गया है। सभी डाक्टर काम पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें