फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाली डूंगरा और नौहझील की टीमें रहीं अव्वल

विज्ञापन
kabaddi - फोटो : demo
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। नवल सिंह इंटर कॉलेज बछगांव की ओर से जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 18 इंटर कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। इसमें पाली डूंगरा और नौहझील की टीमें अव्वल रहीं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस अरुण कुमार दुबे और युवा नेता दीपक चौधरी ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। बालक वर्ग में शिवचरण सिंह इंटर कॉलेज पाली डूंगरा प्रथम, चौ. भगवान सिंह इंटर कॉलेज नगला मकेरा द्वितीय और बालिका सीनियर वर्ग में जनता इंटर कॉलेज नौहझील प्रथम, शिवचरण सिंह इंटर कॉलेज पाली द्वितीय और जूनियर वर्ग में सर्व हितकारी इंटर कॉलेज नगला भरतिया प्रथम, जनता इंटर कॉलेज नौहझील द्वितीय रहे। इस मौके पर डीआईओएस ने कहा कि खेल-खेल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की बात कही। रालोद नेेता सुरेश भगत ने कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक स्तर पर भी बच्चों को मजबूती मिलती है। निर्णायक मंडल में योगेंद्र सिंह, संतोष चौधरी, अमित गौतम, राहुल शर्मा, राकेश शाहू, सुजान सिंह शामिल थे। कार्यक्रम संयोजक महीपाल सिंह, केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी अग्रवाल, राया ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर सिंह, क्रीड़ा समिति के सचिव पुष्पेंद्र चौधरी, जिला कोऑर्डिनेटर निरंजन सिंह सोलंकी, हरवीर सिंह, नकुल सिंह, गंभीर सिंह, विशेष अग्रवाल, दिगंबर सिंह, सत्यवीर सिंह, राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता श्याम लाल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें