फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेने रद्द

विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन
टूंडला। रेलवे के समस्तीपुर मंडल में आई बाढ़ के कारण रेल प्रशासन ने कई ट्रेने रद्द कर दीं हैं। इलाहाबाद मंडल के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया है कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन कर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


मार्ग परिवर्तन कर चलाई गई ट्रेनों की सूची

11062 दरभंगा लोकमान्य तिलक टर्मिनल को बरास्ता दरभंगा, सितामढ़ी मुजफ्फरपुर होकर चलाया गया, जयनगर नई दिल्ली को बरास्ता दरभंगा, सितामढ़ी, मुजफ्फरपुर होकर चलाया गया, दरभंगा-नई दिल्ली को बरास्ता दरभंगा, सितामढ़ी, मुजफ्फरपुर होकर चलाया गया, जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनल को बरास्ता दरभंगा, सितामढ़ी, मुजफ्फरपुर समस्तीपुर होकर चलाया गया, दरभंगा-अहमदाबाद को बरास्ता दरभंगा, सितामढ़ी, मुजफ्फरपुर होकर चलाया गया। जम्मूतवी-राउरकेला एक्सप्रेस को बरास्ता पठानकोट, मुकेरियां, जालंधर कैंट लुधियाना के रास्ते चलाया गया।

बाढ़ के चलते रद हुई गई ट्रेनें

12236 नई दिल्ली-डिबरुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 29 और 31 अगस्त को रद्द रहेगी। जबकि 12424 नई दिल्ली-डिबरुगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 28, 29, 30, 31 अगस्त को, पीएसके एक्सप्रेस 30 अगस्त को, एनई एक्सप्रेस 28, 29, 30, 31 अगस्त को, नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी 30 अगस्त को, ब्रह्मपुत्र मेल 28 अगस्त को, महानंदा एक्सप्रेस 28, 29, 30, 31 अगस्त को रद रहेगी। डाउन पीएसके एक्सप्रेस 28, 29, 30, 31 अगस्त को, नई दिल्ली-सिलचर लोहित एक्सप्रेस 31 अगस्त को, जम्मूतवी-गोहाटी एक्सप्रेस 30 अगस्त को, चंडीगढ़-डिबरुगढ़ एक्सप्रेस 30 अगस्त को रद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें