फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मित्रों का बहिष्कार जारी, स्कूलों में संकट भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शिक्षामित्राें का जिले स्तर पर सत्याग्रह शनिवार को खत्म हो गया। सरकार की ओर से उचित निर्णय लिए जाने तक कार्य बहिष्कार की घोषणा की गई है। 21 अगस्त से शिक्षा मित्र लखनऊ में लक्ष्मण मेला मैदान में सत्याग्रह करेंगे। रविवार को ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। शनिवार को भी कई स्कूलों में ताले लगे रहे।
विज्ञापन


जिले के शिक्षामित्र 16 अगस्त से दोबारा आंदोलनरत हैं। 17 से 19 अगस्त को डायट परिसर में सत्याग्रह किया, पहले दिन 21, दूसरे दिन 71 और आखिरी दिन 101 शिक्षा मित्र क्रमिक अनशन पर रहे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र छौंकर का कहना है कि 20 को सभी ब्लाक से दो-दो बसें, छोटी गाड़ियां लखनऊ रवाना होंगी।

वहीं कुछ शिक्षा मित्र ट्रेनों के माध्यम से भी पहुंचेंगे। उनका दावा है कि जिले से 5000 शिक्षा मित्र और उनके परिवार के सदस्य लखनऊ जाएंगे। आंदोलन को लक्ष्मण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार, ग्राम प्रधान संघ जगनेर, ब्लाक प्रमुख जगनेर, ग्राम प्रधान संघ फतेहपुर सीकरी और बरौली अहीर ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


विधायकों ने शिक्षामित्रों के पक्ष में लिखा पत्र
शिक्षामित्राें के पक्ष में कई विधायकों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। इसमें एत्मादपुर के विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, खेरागढ़ के विधायक महेश कुमार गोयल और फतेहाबाद के विधायक जितेंद्र वर्मा, फतेहपुर सीकरी के विधायक चौधरी उदयभान सिंह, उत्तर के विधायक जगन प्रसाद गर्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें