करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र से गुजर रहे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर डिवाइडर से टकराकर डीसीएम पलट गई। हादसे में डीसीएम के चालक और परिचालक की मौत हो गई। बताए अनुसार चालक रूबी और परिचालक दानिश निवासी यमुना ब्रिज कालोनी आगरा गुरुवार को आगरा से डीसीएम लेकर कन्नौज जा रहे थे।
करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नगला अंती के समीप डीसीएम अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक-परिचालक डीसीएम में फंस गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालने के प्रयास किया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सैफई भेजा गया। यहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिवारीजनों को दी है।