फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 रुपये खर्च न करने पर दोस्तों ने बालक को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज (फिरोजाबाद)। घर से मिले 200 रुपये को खर्च नहीं करने पर मनबढ़ दोस्तों ने बालक की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। तीन दिन बाद उसकी मौत हो गई। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। मोहल्ले के ही आरोपी होने के कारण परिवारीजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिवारीजनाें ने मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला दक्षिणी मोहनगंज निवासी सुनील अवस्थी के 11 वर्षीय पुत्र पुष्पेंद्र तीन दिन पहले घर से दो सौ रुपये लेकर गया था। इसकी जानकारी मोहल्ले में ही रहने वाले अन्य किशोरों को हुई तो उन्होंने पुष्पेंद्र से रुपये खर्च करने को कहा। पुष्पेंद्र द्वारा रुपये खर्च न करने की बात पर पुष्पेंद्र के साथियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया।

मामला बच्चों के बीच का था। इसलिए पुष्पेंद्र के परिवारीजनों ने न तो पुलिस से शिकायत की और न ही पुष्पेंद्र का डाक्टरी परीक्षण कराया। लेकिन पुष्पेंद्र के अंदरुनी चोट लगने के कारण उसकी तबीयत खराब रहने लगी। परिवारीजनों ने निजी चिकित्सक से भी उपचार कराया, लेकिन कोई लाभ नहीं मिल सका।
विज्ञापन


बुधवार सुबह पुष्पेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सिरसागंज का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आई है। मामला दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें