एटा। जैथरा के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में सांसद और विधायक द्वारा अलग-अलग चौपाल लगाने का मामला सामने आने के बाद सांसद और विधायक दोनों ने सफाई दी है।
फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने कहा है कि अलीगंज विधायक सत्यपाल राठौर और मेरे बीच कोई तनातनी नहीं है। दावा किया कि दोनों के बीच बेहतर सामंजस्य है। बिजली के फर्जी मुकदमों को लेकर कुछ समर्थक नाराजगी जता रहे थे। सांसद ने कहा कि जिस वक्त मैं चौपाल में बैठा था, उस समय विधायक एक परिवार से जुडे़ मामले को अलग बैठ कर सुलझाने में लगे थे। कहा कि मंगलवार को हम दोनों धुमरी में साथ घूमे। साथ ही चाय पी, भोजन किया। वहीं अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने कहा कि हम दोनाें एक दूसरे का पूरा सम्मान करते हैं। उन्होने कहा कि सांसद मुकेश राजपूत मुझे अपना बड़ा भाई मानते हैं। हम दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर कोई मनमुटाव नहीं है।