थाना जैथरा क्षेत्र के गांव पुरसारी में रविवार रात खेत पर गए वृद्ध नेत्रपाल को किसी ने गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें जिला अस्पताल के चिकित्सकाें ने आगरा रेफर कर दिया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
गांव पुरसारी निवासी नेत्रपाल (60) पुत्र तुर्रम सिंह रविवार शाम खेत पर गए थे। उसी समय किसी ने उन पर फायर कर दिया। गोली लगने से वह घायल हो गए। फायर की आवाज सुनकर उनके परिवारीजन और अन्य लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को पहले जैथरा और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी जैथरा ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जांच कराई जा रही है।
रिटार्यड सैनिक को रंजिशन गोली मारी
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर में शादी समारोह में गए रिटायर्ड सैनिक दिनेश बाबू रविवार शाम गोली लगने से घायल हो गए। उनके भतीजे ने थाना मलावन में दर्ज कराई रिपोर्ट में रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाया है।
ओेमवीर निवासी लालडुण्डवारा ने बताया कि उनके चाचा दिनेश बाबू आसपुर निवासी रामपाल के बेटे की शादी में अपने बेटे संजूू के साथ कार लेकर गए थे। यहां चाचा और रामपाल के बीच विवाद हो गया। रामपाल ने चाचा को गोली मार दी। थाना मलावन प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।