फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनाचार्य विद्या सागर के जयकारे से गूंजी घटयात्रा

विज्ञापन
घटयात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आचार्य विद्या सागर महाराज की 50वीं दीक्षा जयंती को संयम स्वर्ण महोत्सव के रूप में बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। सुहागनगरी में गाजे-बाजे के साथ घटयात्रा निकाली गई। पाठशालाओं के बच्चों ने महाराज के संदेशों का प्रचार किया।
विज्ञापन


सुबह साढे़ सात बजे भगवान चंद्रप्रभु भगवान का अभिषेक किया गया। आचार्य विद्या सागर महाराज का सामूहिक पूजन हुआ। लोगों ने चंद्रप्रभु मंदिर से घटयात्रा निकाली। पाठशाला के बच्चे जैनाचार्य के संदेशों से लिखी पट्टिका लेकर चल रहे थे। महिलाएं सिर पर कलश लिए चल रही थी। आचार्य की झांकी को देखकर लोग भावविभोर हो उठे।

धर्मयात्रा सदर बाजार होते हुए छदामीलाल जैन मंदिर पहुंची। जहां कीर्ति स्तंभ स्थापित किया गया। मुख्य शिला महावीर जैन मुन्नाबाबू ने रखी। अन्य शिलाएं वीरेंद्र जैन रैंमजा, प्रमोद जैन सोनल, ललित रपरिया, अशोक जैन तुलसी बिहार, प्रमोद जैन राजा ने रखी। ताम्र कलश, ताम्र दीपक, चांदी के सिक्के और स्वास्तिक एवं पंचरत्न आदि की स्थापना की गई। विद्या सागर महाराज के शिष्य अन्नू भैयाजी ने मंत्रोच्चारण किया।
विज्ञापन


शाम को चंद्रप्रभु मंदिर में 50 दीपों से आरती की गई। रात्रि में वर्धमान महिला जैन मिलन एवं समाज के लोगों द्वारा ‘विद्याधर से विद्या सागर तक’ नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। महोत्सव में अरुण जैन पीली कोठी, विजय जैन देवता, अजय जैन, मुकेश जैन, डा. महेंद्र जैन, पीयूष जैन, केके जैन, रतन जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें