फिरोजाबाद। अगर आप दूध खरीदते हैं तो उसे जांच परख लें। विक्रेता कच्चे दूध को ज्यादा देर तक रखने के लिए उसके फायदेमंद गुणों को केमिकल मिलाकर नष्ट कर देते हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी में हकीकत सामने निकलकर आ रही है। टीम ने 150 लीटर दूध को खेत में फेंकवाया है।
गुरुवार को सुबह आठ बजे खाद्य सुरक्षा विभाग के मुख्य अधिकारी वीके कुशवाह के नेतृत्व में टीम ने खैरगढ़ के कलूपुरा चौराहे स्थित पोतसिंह के दूध संकलन केंद्र पर छापेमारी की गई। यहां ड्रम में करीब 300 लीटर दूध रखा हुआ था। टीम ने जांच की तो पता लगा कि एक ड्रम दूध में हाइड्रोजन पराक्साइड की मिलावट की गई है। टीम ने 150 लीटर दूध को खेत में ले जाकर नष्ट करा दिया।
छापेमारी के दौरान थानाध्यक्ष अनिल कुमार भी इस कार्रवाई के दौरान साथ रहे। मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी ने बताया कि हाइड्रोजन पैराक्साइड की मिलावट करने से दूध के फायदेमंद गुण नष्ट हो जाते हैं। उस दूध का प्रयोग करने से फायदा के बजाय शरीर को नुकसान पहुंचाता है। दुकानदार को फायदा रहता है कि दूध जल्द खराब नहीं है।