बेवर (मैनपुरी)। नवीगंज में बौद्ध विहार और मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर आरोपी ने जबरन दीवार बना ली। शिकायत पर आरोप सही पाए गए।
इसके बाद सोमवार को तहसीलदार ने मौके पर जाकर दीवार गिराने का काम शुरू किया। आरोपी ने स्वयं निर्माण ढहाने के लिए समय मांगा। इस पर तहसीलदार ने तीन दिन का समय आरोपी को दिया है।
उल्लेखनीय है कि शासन के अवैध कब्जे हटाने के फरमान को धता बताकर थाना क्षेत्र बेवर के अंतर्गत नवीगंज में बने बौद्ध विहार और मंदिर को जाने वाले मार्ग पर गांव के ही दबंग ने कब्जा कर लिया।
इस पर ग्राम प्रधान समेत ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से चकमार्ग खुलवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। मौके की जांच तहसीलदार व लेखपाल ने की तो पाया कि उक्त व्यक्ति न चकमार्ग पर कब्जा कर दीवार लगा ली है।
इस पर कब्जा हटवाने के लिए सोमवार को तहसीलदार राकेश कुमार, लेखपाल विमल, शेलेंद्र यादव समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। इसके बाद दीवार तोड़ने का काम शुरू करवाया। इस पर अतिक्त्रस्मणकर्ता पंचम सिंह ने तहसीलदार से स्वयं दीवार हटवाने के लिए समय मांगा। तहसीलदार राकेश कुमार ने तीन दिन का समय दिया है।