फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों का सत्यापन शुरू

विज्ञापन
कच्चा मकान
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जिले की चार पालिका और पांच नगर पंचायतों से 5,763 लोगों ने आवेदन किया है। डूडा और कोलकाता की एजेंसी ने जिले में आवेदन के सत्यापन का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


एजेंसी ने अलीगंज नगर पालिका के सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। योजना के तहत घर बनाने के लिए सरकार हर लाभार्थी को ढाई लाख रुपये तीन किस्तों में स्वीकृत करेगी।

डूडा पीओ सुभाषवीर राजपूत ने बताया कि आवेदन के सत्यापन का काम कोलकाता की एजेंसी और डूडा मिल कर रहे हैं। अलीगंज के 930 आवेदन का सर्वे कर 511 पात्रों की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


पीओ ने बताया कि योजना के तहत आवेदन करने वाले पात्रों को सत्यापन के दौरान आधार कार्ड, भूमि के कागजात और बैंक खाता नंबर देना होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। आठ निकायों में सत्यापन का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें