फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: समाधि दिवस पर 200 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन


आगरा। संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि दिवस के अवसर पर शांतिनाथ महिला मंडल की ओर से श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हरीपर्वत में बुधवार को निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 200 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समर्पण ब्लड बैंक के प्रबंधक ब्रज मोहन अग्रवाल रहे। अध्यक्ष मनोरमा सोगानी ने बताया कि यह महिला मंडल का पहला रक्तदान शिविर है। मंत्री अनिता जैन और कोषाध्यक्ष अलका जैन ने सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य जैन ने किया। फ्रेंड्स फॉर एवर ग्रुप की सविता जैन, चारू जैन, निकिता जैन, अंजली जैन, नेहा जैन सहित अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। इस अवसर पर विनोद कुमार जैन, राजेश बैनारा, सुनील कुमार पाटनी, मेघा बैनारा, मनोज बाटलीवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें