फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवल-मथुरा के बीच किया जाएगा 200 किमी रफ्तार की गाड़ी का ट्रायल

Thu, 28 Apr 2016 01:17 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
सुपर स्पेशल ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस के बाद 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली टेलगो ट्रेन का ट्रायल पलवल-मथुरा के बीच मई के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। रेल अधिकारी इस रेलखंड को तैयार करने में लगे हैं। मेक इन इंडिया के तहत देश मेें बुलेट ट्रेन चलाए जाने की दिशा में ये अगला कदम होगा।
विज्ञापन

पांच अप्रैल को गतिमान के सफल प्रयोग के बाद रेल विभाग की अगली योजना हाई स्पीड ट्रेनों के ट्रायल की है। स्पेन की टेलगो कंपनी से कोच यहां आ गए हैं। एडीआरएम एसपी सिंह ने बताया कि पलवल-मथुरा के बीच इस ट्रेन का ट्रायल 180 से 200 किलोमीटर की रफ्तार से किया जाएगा। पहले ट्रायल कम स्पीड में होगा। इसके बाद दिल्ली-मुंबई के बीच ट्रायल होगा। टेलगो ट्रेन 10 घंटे के भीतर मुंबई पहुंचेगी, जबकि अन्य ट्रेनों से समय 17 घंटे तक लगता है। ट्रायल का तीसरा चरण बरेली-मुरादाबाद के बीच होगा। यहां स्पीड 180 से ज्यादा होगी। 

इज्जतनगर डिपो में पहुंचे कोच 
टेलगो कंपनी से एल्यमुनियम के हल्के नौ कोच मुंबई के बंदरगाह पर आ चुके हैं। अब इन कोचों को रेलवे के इज्जतनगर डिपो को भेजा जाएगा। यहां जरूरत के मुताबिक कोचों में काम किया जाएगा। इसके बाद मई में इन्हें ट्रायल के लिए भेजा जाएगा। रेल अधिकारी की मानें तो पलवल-मथुरा के बीच टेलगो ट्रेन को डीजल इंजन से चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें