फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू : गतिमान, शताब्दी और ताज एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनें 31 मार्च तक निरस्त

Sat, 21 Mar 2020 02:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कोरोना वायरस के कारण रेलवे ने सेमी हाईस्पीड गतिमान एक्सप्रेस, भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस, ताज एक्सप्रेस समेत 20 ट्रेनों को 20 से 31 मार्च तक निरस्त कर दिया है। उधर, ट्रेनों में रिजर्वेशन निरस्त कराने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी 780 यात्रियों ने रिजर्वेशन निरस्त करवाए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पांच ट्रेनों के निरस्त करने के बाद रेलवे ने शुक्रवार को नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस के अलावा एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी, नांदेड़-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, तिरुपति बालाजी-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस, चेन्नई-निजामुद्दीन दुरंतो एक्सप्रेस, पुडुचेरी-नई दिल्ली वीकली एक्सप्रेस, गोंडवाना एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट-रामनगर एक्सप्रेस को 31 मार्च तक निरस्त कर दिया गया है। 

लखनऊ इंटरसिटी और अजमेर इंटरसिटी बंद

शुक्रवार को आगरा फोर्ट लखनऊ इंटरसिटी और आगरा फोर्ट अजमेर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन 31 मार्च तक को बंद किया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

22 मार्च को ट्रेन पकड़ने नहीं जाएं

रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी बड़ी संख्या में निरस्त हैं। ऐसे में लोग रविवार को घर से नहीं निकलें तो बेहतर रहेगा। 

उधर, मथुरा में कोरोना वायरस के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। हरियाणा, राजस्थान से जुड़ रहे मुख्य मार्गों को सील करने के साथ आगरा, अलीगढ़, हाथरस को जाने वाले मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है। रोडवेज बसों को छोड़कर प्राइवेट वाहनों को जिले में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें