फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जल्द होगा 20 सड़कों का लोकार्पण, चेयरमैन ने जेई से मांगी रिपोर्ट

Sun, 21 Sep 2025 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका 15वें वित्त से 1.50 करोड़ की धनराशि से अलग-अलग वार्डों में सीसी सड़क के साथ इंटरलॉक सड़क का निर्माण करा रही है। चेयरमैन संगीता गुप्ता ने बताया कि जेई निर्माण से इन सड़कों के अबतक हुए कार्य का विवरण मांगा गया है जल्द ही इन सड़कों का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड की पिछली बैठक में नगर पालिका ने अलग-अलग मोहल्लों में 15वें वित्त से सीसी और इंटरलॉक सड़कों के निर्माण का निर्णय लिया था। 20 सड़कों के निर्माण के लिए 1.50 करोड़ की धनराशि जारी की गई थी। इनमें से अधिकतर सड़कों का निर्माण अंतिम दौर में है। चेयरमैन संगीता आलोक गुप्ता ने अवर अभियंता निर्माण को निर्देश दिए हैं कि वे निर्माण कार्य का भ्रमण कर निरीक्षण करें। जिन सड़कों का निर्माण कार्य हो चुका है उनका जल्द लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें