फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 केद्रों पर दो दिन होगा कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए तीसरे चरण में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को जिले के 20 टीकाकरण केंद्रों पर 4177 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। लगातार दो दिन चलने वाले टीकाकरण की सारी तैयारी बुधवार को ही पूरी कर ली गईं। नोडल अधिकारियों को समय से टीकाकरण कराने और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तृतीय चरण के टीकाकरण के लिए जिले में 12 स्थानों पर 20 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी स्थलों के लिए 12 नोडल अधिकारी नियुक्ति किए गए हैं। बृहस्पतिवार को जिले के 20 केंद्रों के लिए 2080 स्वास्थ्यकर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। शुक्रवार के लिए 2097 स्वास्थ्यकर्मियों का लक्ष्य दिया गया है। तृतीय चरण के टीकाकरण के लिए बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया।
देर शाम तक अधिकारियों की बैठक चलती रही। शासन से भी देर शाम ऑनलाइन बैठक का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक भी की। शत प्रतिशत लोगों को टीकारकण के लिए केंद्र पर पहुंचाने की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई। टीकाकरण के लिए बुधवार को सभी 20 केंद्रों पर वैक्सीन सुरक्षा व्यवस्था के बीच उपलब्ध करा दी गई।
विज्ञापन

यहां होगा टीकाकरण
पीएचसी बरनाहल- दो केंद्र
सीएचसी करहलर- दो केंद्र
सीएचसी किशनी- दो केंद्र
सीएचसी गोधना घिरोर- दो केंद्र
सीएचसी जागीर-दो केंद्र
सीएचसी कुचेला- दो केंद्र
सीएचसी कुरावली-दो केंद्र
पीएचसी सघुलत्तानगंज-दो केंद्र
जिला अस्पताल स्थित बर्न यूनिट
अर्बन पीएचसी आगरा रोड
अर्बन पीएचसी हिंदपुरम
सीएचसी भोगांव
28 और 29 को लगातार दो दिन कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए दोनों दिन 20 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिन स्वास्थ्यकर्मियों को टीकाकरण का मैसेज पहुंचे वे टीकाकरण में शामिल अवश्य हों।
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें